कोरोना वायरस का बढ़ता प्रभाव और प्रधानमंत्री जी का संबोधन
24 मार्च 2020
भारत में लगातार बढ़ते कोरोना वायरस सक्रमण के मामलो के बीच आज प्रधानमंत्री जी का रात 8 बजे राष्ट्र के नाम संबोधन है । कोरोना वायरस सक्रमण की गंभीरता को देखते हुए व लोगों द्वारा लॉक डाउन का गम्भीरता से न पालन करने के कारण आज रात प्रधानमंत्री जी फिर एक सप्ताह मैं दूसरी बार देश की जनता को संभोदित करेंगे। देश में कोरोना वायरस सक्रमण के मामले पांच सो से ऊपर जा चुके है और तकरीबन दस लोगो कि मृत्यु हो चुकी हैं। भारत अभी भी दूसरी स्टेज मैं हैं और अगर हम अभी नहीं सम्भले तो भारत मैं भी मृत्यु दर इटली व चीन जितनी या उससे अधिक भी हो सकती है। भारत के लोगो को चाहिए कि वो इसे गंभिरता से ले अन्यथा इससे जो हानि होगी उससे बाहर निकलने में सदिया लग जाएगी। देश के नागरिको से प्रार्थना है कि आप इसकी गंभीरता को समझे और सरकार द्वारा दिए गए नियमो का पालन करें। आज रात 8 बजे प्रधानमंत्री जी का संबोधन देखे और समझे।
No comments:
Post a Comment