Thursday, 26 March 2020

भारत में गर्मियां में कोरोना का प्रकोप खत्म होने की संभावना?

 26 मार्च 2020

कोरोनावायरस (कोविड-19) का प्रकोप दुनियाभर में फैल रहा है, अभी तक जहां दुनिया में इकीस हज़ार लोगो कि मृत्यु हो चुकी है। भारत  जहा तक  सोलह  लोगो कि मृत्यु हो चुकी है।  आंकड़े बताते हैं कि अधिकतम 20 डिग्री सेल्सियस तापमान वाले देशों में इसका सबसे ज्यादा असर है। उम्मीद हैं की पारा 30 डिग्री होते ही वायरस का असर खत्म हो सकता  है। विशेषज्ञों का कहना है कि 26 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा तापमान पर कोविड-19 का प्रभाव कम हो जाता है। कोविड-19 वायरस  सामान्य तौर पर ऐसे वायरस है जो  ठंडे और शुष्क माहौल में पनपते हैं। लोगों के छींकने और खांसने की बूंदे ठंडे और शुष्क माहौल में ज्यादा फैलती हैं। 30 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा तापमान पर ये वायरस नहीं पनपते हैं।
  सीडीसी (सेंट्रल फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन) विभाग ने कहा है कि अभी इस बात का कोई पुख्ता सुबूत नहीं है कि तापमान वास्तव में इस वायरस पर कोई प्रभाव डालता है। हालांकि, तापमान बढ़ने से वातावरण इस वायरस के फैलने के अनुकूल नहीं होता है। वर्तमान में भारत में कई शहरों का अधिकतम तापमान 30  डिग्री सेल्सियस से ऊपर ही है। अभी भारत में संक्रमण उस स्तर पर नहीं फैला है। अधिकतर संक्रमित लोग वह है जो देश से बाहर से ही इसकी चपेट में आए और वापस आने पर इसका पता चला। ऐसे उम्मीद  है कि गर्मियों के बढ़ने पर भारत में कोरोना का असर  खत्म हो जाएगा। 

जय हिन्द जय भारत 

Wednesday, 25 March 2020

हंता वायरस


कोरोना वायरस के  ख़ौफ़ के बाद अब  हंता वायरस ने भी दुनिया  की चिंताएं बढ़ा दी हैं

25 मार्च  2020 

चीनी  मीडिया  ग्लोबल टाइम्स की ख़बर के मुताबिक़  हंता वायरस की वजह से 23 मार्च को एक शख्स की मौत की ख़बर है.


हंता वायरस के प्रमुख  लक्षण?

सीडीसी की रिपोर्ट के मुताबिक़ अगर कोई इंसान चूहों के मल-मूत्र या लार को छूने के बाद अपने चेहरे पर हाथ लगाता है  तो हंता संक्रमित होने की आशंका बढ़ जाती है.हालांकि आमतौर पर हंता वायरस कोरोना वायरस कि तरह एक  व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में नहीं जाता है. दूसरा हंता के संक्रमण का पता लगने में एक से आठ हफ्तों का वक़्त लग सकता हैबुखार, दर्द, सर्दी, बदन दर्द, उल्टी जैसी दिक़्क़तें अगर किसी व्यक्ति को हो तो यह हंता संक्रमित होने के लक्षण है .हंता संक्रमित व्यक्ति की हालत बिगड़ने पर फेफड़ों में पानी भरने और सांस लेने में तकलीफ़ भी हो सकती हैजनवरी 2019 में हंता वायरस से संक्रमित नौ लोगों कि मौत हो गई थीगंभीर बात यह है कि हंता वायरस का कोरोना  वायरस की तरह कोई  निश्चित ट्रीटमेंट नहीं है.

जय हिन्द जय भारत 


Tuesday, 24 March 2020

First indian Company to get validation for Covid-19 test kit

 पुणे की माय लैब  बनी कोरोना वायरस  टेस्टिंग किट बनाने  वाली पहली स्वदेशी  कंपनी

24 मार्च 2020 

पुणे की माय लब बनी कोरोना वायरस  की टेस्टिंग  किट बनाने वाली  पहली स्वदेशी  कंपनी बनी है । पहले जहाँ लैब टेस्टिंग और परिणाम आने  में चार घंटे तक लग जाते थे। माय  लैब  पुणे  द्वारा बनाई गयी किट ने इस समय को दो से  ढाई घंटे तक कम कर दिया है। कंपनी का कहना हैं की यह किट हज़ार सैंपल स्टडी कर सकती है ,जहाँ तक मुल्य की बात है इस किट का मूल्य  बारह सौ  रुपये के लगभग हो सकता है।कोरोना  वायरस  की  किट  कि  कमी के कारण  सरकार कि आलोचना हो रही हैं। दुनिया  में जहां तक कोरोना वायरस टेस्टिंग की बात हैं तो अभी भी भारत सबसे निचले पायदान पर हैं। इंडियन कॉउन्सिल ऑफ़ मेडिकल रिसर्च ने कोरोना वायरस  के टेस्ट को अभी भी लोग जो भारत से बाहर  से आए या जिन  लोगों  पर इस वायरस  के  सक्रमण का सन्देह है उन तक  ही सीमित कर रखा है। इस किट के बन जाने  से भारत में ज्यादा से ज्यादा लोगों  की टैस्टिंग  हो पाएगी।


जय हिन्द जय भारत 

pradanmantri jee ka sambhodan

कोरोना वायरस का बढ़ता  प्रभाव और प्रधानमंत्री जी का संबोधन 




24  मार्च 2020 
 भारत  में  लगातार बढ़ते कोरोना  वायरस सक्रमण के  मामलो के बीच आज प्रधानमंत्री जी का रात 8 बजे राष्ट्र  के नाम संबोधन है । कोरोना वायरस सक्रमण  की गंभीरता को देखते हुए व लोगों द्वारा लॉक डाउन का गम्भीरता से न पालन  करने के कारण आज रात प्रधानमंत्री जी फिर एक सप्ताह मैं दूसरी बार देश की जनता को संभोदित  करेंगे। देश में कोरोना वायरस सक्रमण के मामले पांच सो से ऊपर जा चुके है और तकरीबन दस लोगो कि मृत्यु  हो चुकी हैं। भारत अभी भी दूसरी स्टेज मैं हैं और अगर हम अभी नहीं सम्भले तो भारत मैं भी मृत्यु दर इटली व चीन जितनी या उससे अधिक भी हो सकती है। भारत के लोगो को चाहिए कि वो इसे गंभिरता से ले अन्यथा  इससे जो हानि होगी उससे बाहर निकलने में सदिया लग जाएगी। देश के नागरिको से प्रार्थना है कि आप इसकी गंभीरता को समझे और सरकार द्वारा दिए गए नियमो का पालन करें। आज रात 8 बजे  प्रधानमंत्री जी का संबोधन देखे और समझे। 




जय हिन्द जय भारत