26 मार्च 2020
कोरोनावायरस (कोविड-19) का प्रकोप दुनियाभर में फैल रहा है, अभी तक जहां दुनिया में इकीस हज़ार लोगो कि मृत्यु हो चुकी है। भारत जहा तक सोलह लोगो कि मृत्यु हो चुकी है। आंकड़े बताते हैं कि अधिकतम 20 डिग्री सेल्सियस तापमान वाले देशों में इसका सबसे ज्यादा असर है। उम्मीद हैं की पारा 30 डिग्री होते ही वायरस का असर खत्म हो सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि 26 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा तापमान पर कोविड-19 का प्रभाव कम हो जाता है। कोविड-19 वायरस सामान्य तौर पर ऐसे वायरस है जो ठंडे और शुष्क माहौल में पनपते हैं। लोगों के छींकने और खांसने की बूंदे ठंडे और शुष्क माहौल में ज्यादा फैलती हैं। 30 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा तापमान पर ये वायरस नहीं पनपते हैं।
सीडीसी (सेंट्रल फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन) विभाग ने कहा है कि अभी इस बात का कोई पुख्ता सुबूत नहीं है कि तापमान वास्तव में इस वायरस पर कोई प्रभाव डालता है। हालांकि, तापमान बढ़ने से वातावरण इस वायरस के फैलने के अनुकूल नहीं होता है। वर्तमान में भारत में कई शहरों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर ही है। अभी भारत में संक्रमण उस स्तर पर नहीं फैला है। अधिकतर संक्रमित लोग वह है जो देश से बाहर से ही इसकी चपेट में आए और वापस आने पर इसका पता चला। ऐसे उम्मीद है कि गर्मियों के बढ़ने पर भारत में कोरोना का असर खत्म हो जाएगा।
जय हिन्द जय भारत
No comments:
Post a Comment