Wednesday, 25 March 2020

हंता वायरस


कोरोना वायरस के  ख़ौफ़ के बाद अब  हंता वायरस ने भी दुनिया  की चिंताएं बढ़ा दी हैं

25 मार्च  2020 

चीनी  मीडिया  ग्लोबल टाइम्स की ख़बर के मुताबिक़  हंता वायरस की वजह से 23 मार्च को एक शख्स की मौत की ख़बर है.


हंता वायरस के प्रमुख  लक्षण?

सीडीसी की रिपोर्ट के मुताबिक़ अगर कोई इंसान चूहों के मल-मूत्र या लार को छूने के बाद अपने चेहरे पर हाथ लगाता है  तो हंता संक्रमित होने की आशंका बढ़ जाती है.हालांकि आमतौर पर हंता वायरस कोरोना वायरस कि तरह एक  व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में नहीं जाता है. दूसरा हंता के संक्रमण का पता लगने में एक से आठ हफ्तों का वक़्त लग सकता हैबुखार, दर्द, सर्दी, बदन दर्द, उल्टी जैसी दिक़्क़तें अगर किसी व्यक्ति को हो तो यह हंता संक्रमित होने के लक्षण है .हंता संक्रमित व्यक्ति की हालत बिगड़ने पर फेफड़ों में पानी भरने और सांस लेने में तकलीफ़ भी हो सकती हैजनवरी 2019 में हंता वायरस से संक्रमित नौ लोगों कि मौत हो गई थीगंभीर बात यह है कि हंता वायरस का कोरोना  वायरस की तरह कोई  निश्चित ट्रीटमेंट नहीं है.

जय हिन्द जय भारत 


No comments:

Post a Comment