Tuesday, 24 March 2020

First indian Company to get validation for Covid-19 test kit

 पुणे की माय लैब  बनी कोरोना वायरस  टेस्टिंग किट बनाने  वाली पहली स्वदेशी  कंपनी

24 मार्च 2020 

पुणे की माय लब बनी कोरोना वायरस  की टेस्टिंग  किट बनाने वाली  पहली स्वदेशी  कंपनी बनी है । पहले जहाँ लैब टेस्टिंग और परिणाम आने  में चार घंटे तक लग जाते थे। माय  लैब  पुणे  द्वारा बनाई गयी किट ने इस समय को दो से  ढाई घंटे तक कम कर दिया है। कंपनी का कहना हैं की यह किट हज़ार सैंपल स्टडी कर सकती है ,जहाँ तक मुल्य की बात है इस किट का मूल्य  बारह सौ  रुपये के लगभग हो सकता है।कोरोना  वायरस  की  किट  कि  कमी के कारण  सरकार कि आलोचना हो रही हैं। दुनिया  में जहां तक कोरोना वायरस टेस्टिंग की बात हैं तो अभी भी भारत सबसे निचले पायदान पर हैं। इंडियन कॉउन्सिल ऑफ़ मेडिकल रिसर्च ने कोरोना वायरस  के टेस्ट को अभी भी लोग जो भारत से बाहर  से आए या जिन  लोगों  पर इस वायरस  के  सक्रमण का सन्देह है उन तक  ही सीमित कर रखा है। इस किट के बन जाने  से भारत में ज्यादा से ज्यादा लोगों  की टैस्टिंग  हो पाएगी।


जय हिन्द जय भारत 

No comments:

Post a Comment